Samajwadi Party office posterSamajwadi Party office poster
Spread the love

Samajwadi Party office poster: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर मंथन चल रहा है, वहीं सपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। इसी बीच राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाए गए कुछ खास पोस्टर सुर्खियों में हैं। इनमें से एक पोस्टर पर “एक कचौड़ी, दो समोसा, समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा” जैसा रोचक नारा लिखा गया है, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव दूध के डिब्बों से लदी साइकिल के साथ दिखाई दे रहे हैं।

दूध और हलवाई समाज के भाईचारे का दिया संदेश

Samajwadi Party office poster: लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगे ये पोस्टर स्थानीय लोगों और राहगीरों का ध्यान खींच रहे हैं। पोस्टर के ऊपरी हिस्से में “मिले दो व्यापारी भाई, एक दूध वाले दूसरे मिठाई वाले हलवाई” तथा “दूध वाले और हलवाई दोनों हैं सगे भाई” जैसे स्लोगन अंकित हैं। इसमें अखिलेश यादव को पारंपरिक दूध वाली साइकिल के साथ दर्शाया गया है, जबकि प्रकाश गुप्ता (यज्ञसेनी) को यज्ञसेनी वैश्य हलवाई समाज के प्रतिनिधि के रूप में स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त पोस्टर पर “पीडीए की हवा है, पीडीए सपा है” का संदेश भी प्रमुखता से लिखा गया है।

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर जारी है खींचतान

Samajwadi Party office poster: चुनावी तैयारियों के बीच विपक्षी गठबंधन के घटक दलों—समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के मध्य सीटों के तालमेल को लेकर अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक दौर की वार्ता में सपा ने कांग्रेस के सामने 26 सीटों का प्रस्ताव रखा है,

read this:-CM Yogi distributes 1594 appointment letters : लखनऊ में सीएम योगी ने 1,594 युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र, कहा- प्रतिभा को अवसर देना ही डबल इंजन सरकार का लक्ष्य