CM Yogi distributes 1594 appointment lettersCM Yogi distributes 1594 appointment letters
Spread the love

CM Yogi distributes 1594 appointment letters: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह के दौरान 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के लिए चयनित 201 लेखा परीक्षकों (ऑडिटर्स) और 1,393 सहायक लेखाकारों (असिस्टेंट अकाउंटेंट्स) को यह नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं के परिश्रम को सम्मान और उनकी प्रतिभा को उचित मंच देना ही डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है।

विपक्ष पर निशाना, कहा- ‘सैफई सिंडिकेट केवल नोट गिनना जानता है’

CM Yogi distributes 1594 appointment letters: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सैफई सिंडिकेट” को केवल नोट गिनने की आदत रही है, वे युवाओं को मिलने वाले नियुक्ति-पत्रों की गिनती नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने अब तक 10 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है, जबकि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश दंगों के बजाय विकास के लिए जाना जाता है और राज्य का बजट 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र था और अखिलेश यादव स्वयं वहां जाने से कतराते थे।

पारदर्शी भर्ती और आधुनिक तकनीक से खुले नए रास्ते

CM Yogi distributes 1594 appointment letters in Lucknow: समारोह से पूर्व शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा कि 2017 से पहले सरकारी नौकरियों में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का भरोसा टूट गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार ने न केवल निष्पक्ष भर्ती प्रणाली लागू की है, बल्कि युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके लिए प्रगति के नए द्वार भी खोले हैं।

गोंडा और गोरखपुर में भी युवाओं को डिजिटल सौगात

CM Yogi distributes 1594 appointment letters: नियुक्ति-पत्र वितरण के साथ ही सरकार युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण पर भी जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक ओर लखनऊ में युवाओं को रोजगार का प्रमाण मिला है, वहीं गोंडा में ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के तहत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के 46,800 विद्यार्थियों व प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गोरखपुर में भी इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए जा चुके हैं।

read this:-Jaipur Family Deaths: जयपुर में सनसनीखेज घटना एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले, मोबाइल में सुसाइड नोट