New Delhi : नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित हिंदू महासभा भवन में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के ‘जगद्गुरु’ पद पर सुशोभित होने के बाद एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर देश के कोने-कोने से आए संत-महात्माओं, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार और फूलों के हार पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

New Delhi दिग्गजों की मौजूदगी में गूंजे सनातन के सुर
इस पावन समारोह में साध्वी विश्व रूपा जी, राजराजेश्वरानंद जी महाराज, जगद्गुरु प्रपन्नाचार्य जी महाराज, श्री चित्रगुप्ताचार्य जी महाराज और संतोषानंद जी महाराज जैसी कई महान विभूतियां मौजूद रहीं। सभी संतों ने सनातन धर्म की मजबूती, राष्ट्र सेवा और समाज में एकजुटता की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही, महामंडलेश्वर राजराजेश्वरानंद जी ने स्वामी चक्रपाणि जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में सनातन धर्म की पताका देश-दुनिया में और ऊंची लहराएगी।
New Delhi पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद, संगठन का हुआ विस्तार
अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, हरियाणा से जगविजय सिंह लोधी, राजस्थान के अध्यक्ष पवन पुनिया और पुलिस अधिकारी लक्ष्मी सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वामी जी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया।
इसी मंच से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई, जिसके तहत:
- शिवा गोस्वामी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- कुलदीप श्रीवास्तव को दिल्ली प्रदेश का महामंत्री बनाया गया।
- प्रमोद श्रीवास्तव को श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- भगवताचार्य गौरव जी महाराज को चक्रेश्वर हिंदेश्वर महादेव पीठाधीश्वर घोषित किया गया।
New Delhi राष्ट्र रक्षा का संकल्प और ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद
अपने संबोधन में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उपस्थित जनसैलाब को राष्ट्र, धर्म, गौ माता और मंदिरों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी का आभार जताते हुए देश की राजधानी में जल्द ही एक विशाल “हिंदू स्वाभिमान यात्रा” निकालने का बड़ा ऐलान किया।
7 जून को तालकटोरा स्टेडियम में महासम्मेलन समारोह के दौरान फलाहारी बाबा जी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 7 जून को दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर रणनीति बनेगी, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: Durg में दिल दहला देने वाली वारदात: आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप

