इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। महिला ने पति पर मारपीट करने और विवाद के दौरान तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
एंकर— शिकायत मिलने के बाद खजराना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी पति मोहम्मद इमरान को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की स्थिति बनी।
वीओ— महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और इसके बाद तीन तलाक दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।
