Spread the love

मुजफ्फरनगर। रिटायर्ड दरोगा के बंद मकान में हुई करीब ढाई करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। एसओजी और थाना बुढ़ाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ पूरा माल बरामद कर लिया गया है।

एंकर— गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद और शहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी कपड़े की फेरी लगाने की आड़ में क्षेत्र में घूमते थे और इसी दौरान बंद मकानों की रेकी करते थे। जिस घर में कई दिनों से ताला लगा दिखाई देता, उसे निशाना बनाने की योजना तैयार की जाती थी।

करोड़ों रुपये की चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी और थाना बुढ़ाना की कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। संदिग्ध गतिविधियों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस के मुताबिक चोरी करने के बाद दोनों भाइयों ने जेवरात और अन्य कीमती सामान को एक गड्ढे में छिपा दिया था। बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी चोरी का माल निकालकर उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपियों से आमना-सामना हुआ और मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोने-हीरे के जेवर समेत पूरा माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण, हीरे का हार, चांदी की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि बरामद माल चोरी की गई संपत्ति का शत-प्रतिशत