Spread the love

आगरा। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों की आशंका के बीच आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। लखनऊ के बाद हाथरस में स्वाइन फ्लू का मरीज सामने आने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संभावित संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की एडवाइजरी के बाद जिला अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एंकर— आगरा के जिला अस्पताल में संदिग्ध और संक्रमित मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखने के लिए 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसके साथ ही संभावित मरीजों की जांच के लिए टेस्टिंग व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किसी भी संदिग्ध मामले की जल्द पहचान कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की तैयारी है।

वीओ— स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ने के साथ आगरा जिला अस्पताल में भी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण की आशंका वाले मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें अन्य मरीजों से पृथक रखकर उपचार दिया जा सके।

जिला अस्पताल में बनाए गए 20 बेड के आइसोलेशन वार्ड में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संदिग्ध मरीजों की पहचान के बाद उनकी जांच कराने के लिए टेस्टिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

स्वास्थ्य विभाग लोगों को स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों के प्रति जागरूक कर रहा है। लगातार बुखार, खांसी-जुकाम, कमजोरी या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई देने पर लोगों से चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों से स्वाइन फ्लू को लेकर अफवाहों से बचने और बिना पुष्टि के किसी सूचना पर भरोसा नहीं करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल में आवश्यक संसाधन तैयार रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर संभावित मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

बाइट — केसी धाकड़, डिप्टी सीएमएस, जिला अस्पताल आगरा