GurugramGurugram
Spread the love

Gurugram : देश के रियल एस्टेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। देश की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ‘डीएलएफ लिमिटेड’ (DLF Limited) ने गुरुग्राम में स्थित अपने एक सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट का पेंटहाउस करीब ₹271 करोड़ में बेचा है। प्रति स्क्वायर फीट दर के आधार पर यह देश में हुई सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील्स में से एक बन गई है।

Gurugram उद्यमी मानव सरदाना ने खरीदा देश का सबसे महंगा पेंटहाउस

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में बन रहे अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियाज’ (The Dahlias) के इस भव्य पेंटहाउस को ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़े जाने-माने उद्यमी मानव सरदाना ने खरीदा है। इस पेंटहाउस का सुपर एरिया लगभग 17,200 वर्ग फुट है, जो सुपर एरिया के हिसाब से लगभग ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है। वहीं, इसका कारपेट एरिया करीब 10,500 वर्ग फुट है, जिसकी दर लगभग ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट दर्ज की गई है।

Gurugram क्या है ‘द डहलियाज’ सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट?

डीएलएफ ने अक्टूबर 2024 में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में लगभग 17 एकड़ जमीन पर ‘द डहलियाज’ प्रोजेक्ट को लॉन्च किया था। इस प्रोजेक्ट में कुल 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस का निर्माण किया जा रहा है। यहां सामान्य अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत ही ₹100 करोड़ से ₹170 करोड़ के आसपास है। कंपनी को इस पूरे प्रोजेक्ट से ₹40,000 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलने का अनुमान है और अब तक इसकी 65 फीसदी से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

लग्जरी रियल एस्टेट की मांग में भारी उछाल और डीएलएफ का लक्ष्य

हाल के वर्षों में दिल्ली-एनसीआर (विशेषकर गुरुग्राम) और मुंबई में अल्ट्रा-लग्जरी घरों की मांग में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय मोर्चे पर, चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में नया प्रोजेक्ट लॉन्च न होने के चलते डीएलएफ की सेल्स बुकिंग ₹657 करोड़ रही, लेकिन इसके बावजूद कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 4% बढ़कर ₹793.90 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी को पूरा भरोसा है कि वह चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित ₹20,000 करोड़ के वार्षिक सेल्स बुकिंग लक्ष्य को आसानी से पा लेगी।

ये भी पढ़े: कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में दुखद हादसा: खेत में धान की सोहनी कर रहे युवक की करंट लगने से मौत