BhojpurBhojpur
Spread the love

रिपोर्टर: नेहा गुप्‍ता

Bhojpur : जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घांघर गांव के बधार में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की सोहनी (खरपतवार निकालने) का काम कर रहे एक 26 वर्षीय किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Bhojpur अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार शाम युवक घांघर स्थित बधार में खेत सोहने गया हुआ था। काम करने के दौरान वह अचानक बिजली के तार या करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

लवकुशपुर गांव का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के लवकुशपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव के 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान था और खेती-बाड़ी कर परिवार का जीवनयापन करता था। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़े: बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब: 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण की संभावना