Delhi West Vihar Chole Bhature Murder:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके से एक बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छोले-भटूरे के एक स्टॉल पर छोले लेने को लेकर हुए मामूली से विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि गुस्से में आकर दुकानदार ने एक ग्राहक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मामूली बात पर शुरू हुआ था विवाद, देखते ही देखते बना खूनी संघर्ष
Delhi West Vihar Chole Bhature Murder:दिल्ली पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना 26 अक्टूबर 2026 की है। पश्चिम विहार वेस्ट इलाके के एसजीएम (SGM) अस्पताल से पुलिस को एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती होने की सूचना मिली थी। घायल की पहचान 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई।
अस्पताल पहुंचकर जब पुलिस ने डॉक्टरों से संपर्क किया, तो पता चला कि संदीप बयान देने की स्थिति में नहीं था। मेडिकल रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि संदीप के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव थे; जिनमें पेट के बाईं ओर तीन, बाईं बांह पर तीन और कलाई पर एक गंभीर घाव शामिल था।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि ज्वालापुरी नाले के पास छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले संचालक और ग्राहक संदीप के बीच प्लेट में छोले बढ़ाने या किसी अन्य मामूली बात को लेकर बहस छिड़ गई थी। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी दुकानदार चिंटू गुप्ता ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर संदीप पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
अस्पताल में मौत के बाद हत्या की धारा में बदला केस, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Delhi West Vihar Chole Bhature Murder:घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शुरुआत में ही संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि, जब घायल संदीप ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, तो पुलिस ने कानूनी कार्रवाई को और सख्त बनाते हुए मामले में हत्या की धारा (BNS की धारा 103(1)) को जोड़ दिया।
पश्चिम विहार थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी और छोले-भटूरे विक्रेता चिंटू गुप्ता को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इस निर्मल हत्या के पीछे के अन्य पहलुओं की गहराई से छानबीन की जा रही है।
read this:- कोलकाता से भागीं दो युवतियां चेन्नई में रचाई समलैंगिक शादी, एक महीने बाद शेखपुरा कोर्ट में किया सरेंडर

