Delhi-NCR weatherDelhi-NCR weather
Spread the love

Delhi-NCR weather:दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की विदाई के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिन के समय धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक ने दस्तक दे दी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके तहत अगले सप्ताह क्षेत्र में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम

Delhi-NCR weather:शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक यानी 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग के साथ-साथ रिज, लोधी रोड, पालम और आयानगर में भी तापमान लगभग ऐसा ही बना हुआ है।

  • रविवार (4 अक्टूबर): मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • सोमवार (5 अक्टूबर): सोमवार को भी मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि हवाओं की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

मंगलवार और बुधवार को झमाझम बारिश के आसार

Delhi-NCR weather:मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 अक्टूबर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। दिल्ली, नोएडा और पूरे एनसीआर में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। IMD का कहना है कि दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

read this:-Aradhana Mishra Mona UP Congress :आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष: विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा सियासी दांव