KushinagarKushinagar
Spread the love

रिपोर्टर: उदयभान सिंह

Kushinagar : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आशु यादव को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस बल पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने का है आरोपी

Kushinagar गिरफ्तार किया गया बदमाश आशु यादव मूल रूप से बिहार के गोपालगंज (कुचायकोट थाना क्षेत्र) के बिन्दवलिया गांव का निवासी है। उस पर तरयासुजान क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप है, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी, जबकि फरार चल रहे आशु यादव पर गोरखपुर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पेट दर्द के बहाने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा

Kushinagar पुलिस ने हाल ही में आशु को हिरासत में लिया था। जब उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उसने अचानक पेट दर्द का बहाना बनाया। गाड़ी रुकते ही उसने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भाग निकला। इसके तुरंत बाद स्वाट टीम और स्थानीय थानों की पुलिस ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग और घेराबंदी शुरू कर दी।

अंडरपास के पास घेराबंदी, जवाबी फायरिंग में लगा निशाना

Kushinagar पुलिस टीमों ने बदमाश को तरयासुजान के झड़वा रेलवे अंडरपास के समीप घेर लिया। खुद को घिरा देखकर उसने एक बार फिर पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: ओडिशा: 20 हजार रिश्वत लेते जिला श्रम अधिकारी गिरफ्तार, आवास से मिला 7 लाख कैश और सोना