Death of Santara Khatun Death of Santara Khatun
Spread the love

Death of Santara Khatun:राम नगर क्षेत्र में दहेज के लिए एक युवती की हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतका की पहचान संतारा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक साल पहले ही सफराज आलम के साथ हुई थी। मां सोनी खातून का आरोप है कि विवाह के दौरान 3 लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये के जेवर देने के बावजूद ससुराल पक्ष की लालच खत्म नहीं हुई।

केटीएम बाइक की मांग और प्रताड़ना

Death of Santara Khatun:पीड़ित परिवार के मुताबिक, ससुराल वाले दहेज में KTM बाइक की लगातार मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर संतारा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी, जिससे वह बेहद भयभीत और परेशान रहती थी।

मृतका द्वारा भेजा गया मारपीट का वीडियो

Death of Santara Khatun:परिजन के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले संतारा ने अपने साथ हुई मारपीट का एक वीडियो अपने मायके वालों को भेजा था। इस वीडियो में उसने अपनी आपबीती और ससुराल वालों द्वारा दी जा रही शारीरिक प्रताड़ना का खुलासा किया था, जो अब इस मामले में एक बड़ा सबूत बन गया है।

ससुराल पक्ष के लोग फरार

Death of Santara Khatun:घटना के बाद से मृतका का पति सफराज आलम और अन्य ससुराल वाले घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। इस अचानक हुई घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम

Death of Santara Khatun:रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असल कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ जारी है।

read this:-Monsoon withdrawal rain alert :मानसून की विदाई के बीच मौसम में फिर बदलाव