Monsoon withdrawal rain alert:देशभर से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन जाने से पहले यह कई राज्यों में अपना तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 22 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम का मिजाज बदला है, जो आगे चलकर डिप्रेशन में बदल सकता है।
2. उत्तर प्रदेश और झारखंड में बारिश का अलर्ट
Monsoon withdrawal rain alert:उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों (पूर्वांचल) में आज बारिश के आसार हैं। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज और सोनभद्र जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 24 सितंबर से बारिश का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग समेत कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
3. ओडिशा और छत्तीसगढ़ पर गहराएगा असर
Monsoon withdrawal rain alert:बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव 24 सितंबर को देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 23 सितंबर की सुबह तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट के पास पहुंच सकता है। इसके असर से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
4. दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, पहाड़ों पर खतरा
Monsoon withdrawal rain alert:राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश से राहत रहने की उम्मीद है और 24 सितंबर तक आसमान साफ रहने के साथ तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके विपरीत, उत्तराखंड में 22 से 25 सितंबर के बीच कई जगहों पर बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने का खतरा बना हुआ है, जिससे पहाड़ी इलाकों में लोगों को संभलकर चलने की सलाह दी गई है

