Crude OilCrude Oil
Spread the love

Crude Oil Prices Spike : पश्चिम एशिया (मिडिल-ईस्ट) में भू-राजनीतिक तनाव गहराने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। एनर्जी सप्लाई प्रभावित होने की आशंकाओं के बीच मंगलवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम $80 प्रति बैरल के बेहद करीब पहुंच गए। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमत करीब $79 प्रति बैरल दर्ज की गई, जिससे महज एक हफ्ते के भीतर इसमें 10% से अधिक की तेजी आ चुकी है।

Crude Oil Prices Spike स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का सख्त रुख और नया टैक्स

अजय केडिया ने जानकारी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ईरानी जहाजों पर दोबारा पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही, इस रणनीतिक समुद्री मार्ग का उपयोग करने वाले अन्य सभी मालवाहक जहाजों (कार्गो) के लिए आज शाम 4 बजे (ईस्टर्न टाइम) से भुगतान की नई शर्तें अनिवार्य कर दी गई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्गो पर 20% रीइम्बर्समेंट (प्रतिपूर्ति) का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि जो देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित रखने के अमेरिकी प्रयासों का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें भी इसके वित्तीय खर्च का भार उठाना होगा। इसके अलावा, ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर फिर से प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।

Crude Oil Prices Spike अमेरिका-ईरान में सीजफायर खत्म, बढ़े हमले

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समाप्त होने के साथ ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस संघर्ष का सीधा असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर देखा जा रहा है, जहां ईरान द्वारा तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने की खबरें हैं।

Crude Oil Prices Spike सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों में भी टकराव तेज

मिडिल-ईस्ट का संकट उस समय और गहरा गया जब यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर यमन के सना एयरपोर्ट पर बमबारी करने का आरोप लगाया। इस कार्रवाई के जवाब में हूती विद्रोहियों ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए सऊदी अरब के अभा एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। चौतरफा बढ़ते इस सैन्य तनाव ने ऊर्जा बाजार में आपूर्ति ठप होने का डर पैदा कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में तेल और महंगा हो सकता है।

ये भी पढ़े: Bhopal Bairagarh Stabbing Incident: भोपाल में सनसनीखेज वारदात, थाने के पास कपड़ा व्यापारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर