Begusarai FloodBegusarai Flood
Spread the love

Begusarai Flood;बिहार के बेगूसय में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री नहीं मिलने और वितरण के दौरान कथित अव्यवस्था की शिकायत ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चमथा दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के सामने आरोप लगाया कि राहत सामग्री पहुंचने के बाद भी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही है और वितरण के दौरान विवाद तथा मारपीट की स्थिति बन रही है।

शिकायत सुनने के बाद बछवारा के विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अंचल अधिकारी (CO) को बुलाकर स्थिति सुधारने और पुलिस की निगरानी में राहत सामग्री वितरित कराने की बात कही।

बाढ़ पीड़ित ने मंत्री के सामने बताई परेशानी

Begusarai Flood;बताया गया कि 9 सितंबर को प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव अधिकारियों और स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एक पीड़ित ने मंत्री के सामने अपनी समस्या रखने की कोशिश की।

पीड़ित का आरोप था कि राहत सामग्री आती तो है, लेकिन वितरण के दौरान कुछ लोग कथित तौर पर मारपीट कर सामान लेकर चले जाते हैं। शिकायत सुनने के बाद सुरेंद्र मेहता ने अधिकारियों से इस व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा।

CO से बोले- पुलिस की मौजूदगी में बांटिए राहत

Begusarai Flood;वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता अंचल अधिकारी को अपने पास बुलाते और राहत वितरण की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने अधिकारी से कहा कि यदि राहत सामग्री के वितरण में कमजोर और जरूरतमंद लोग पीछे छूट रहे हैं तो प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहत सामग्री के साथ-साथ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सुरेंद्र मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री का वितरण पुलिस की निगरानी में कराया जाए, ताकि किसी तरह की मारपीट या सामान छीनने की शिकायत दोबारा सामने न आए।

विद्यापति स्कूल में रह रहे हैं बाढ़ प्रभावित परिवार

Begusarai Flood;चमथा दियारा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित कई परिवारों ने समस्तीपुर जिले के विद्यापति स्कूल में शरण ली है। यहां प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों के लिए भोजन और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान ही राहत वितरण को लेकर लोगों की शिकायत सामने आई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को मौके की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री ने DM और SP को दी जानकारी

Begusarai Flood;प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि विद्यापति विद्यालय में राहत सामग्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मामले से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया है।

मंत्री ने कहा कि आगे से राहत सामग्री का वितरण पुलिस की निगरानी में कराया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मदद वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन और चारे की व्यवस्था पर जोर

Begusarai Flood;रामकृपाल यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी राहत केंद्रों पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिन लोगों के पशु बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं, उनके लिए चारे की व्यवस्था भी की जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सहायता करना है और राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, राहत वितरण को लेकर सुरेंद्र मेहता की अधिकारियों को फटकार वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि राहत सामग्री के वितरण के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति दोबारा पैदा न हो।

read this;-Karnataka में बड़ा सियासी उलटफेर: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, जानिए संभावित मंत्रियों की लिस्ट