Badrinath TempleBadrinath Temple
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Badrinath Temple Donation controversy : अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) में चढ़ावे और दान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे और आरोप तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन भ्रामक जानकारियों और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एक्शन मोड में आते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है। समिति ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों और गड़बड़ी करने वालों, दोनों के ही खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Badrinath Temple Donation controversy आरोपी कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण, निष्पक्ष जांच का भरोसा

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य हेमंत द्विवेदी ने इस पूरे प्रकरण की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर जिन भी कर्मचारियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस जारी कर दिया गया है। समिति ने उनसे तय समय सीमा के भीतर जवाब देने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले की गहराई से और निष्पक्ष जांच की जा रही है; यदि किसी भी स्तर पर किसी कर्मचारी की संलिप्तता या लापरवाही पाई जाती है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Badrinath Temple Donation controversy ‘निजी सचिव’ वाले दावे को बताया मनगढ़ंत और झूठा

चढ़ावे के विवाद के अलावा सोशल मीडिया पर चल रहे एक और दावे का हेमंत द्विवेदी ने पुरजोर खंडन किया। उन्होंने साफ किया कि इंटरनेट पर कुछ लोग एक अज्ञात व्यक्ति को उनका ‘निजी सचिव’ (Personal Secretary) बताकर झूठी पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि उनका कोई निजी सचिव है ही नहीं। उन्होंने इस तरह की खबरों को पूरी तरह से मनगढ़ंत, तथ्यहीन और समिति की छवि को धूमिल करने की साजिश बताया।

Badrinath Temple Donation controversy श्रद्धालुओं से अपील: आस्था के केंद्र पर न फैलाएं भ्रामक अफवाहें

मंदिर समिति ने देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं और आम जनता से भावुक अपील की है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम सनातन धर्म की आस्था के सर्वोच्च केंद्र हैं। ऐसे में बिना किसी ठोस प्रमाण या आधिकारिक पुष्टि के किसी भी संवेदनशील और भ्रामक जानकारी को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड या साझा न करें। वास्तविक स्थिति क्या है, यह जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा।

ये भी पढ़े: Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Scam: चांदी की जगह बांटे नकली मंगलसूत्र, कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी दोषी

You missed