Tehri Garhwal bus accident:उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह एक यात्री बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
कैसे और कहां हुआ हादसा?
Tehri Garhwal bus accident:यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलार बाजार (शिवपुरी के पास) के नजदीक हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे और वह ऋषिकेश से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ (SDRF), फायर सर्विस और एंबुलेंस को भी तुरंत राहत कार्यों के लिए तैनात किया गया।
राहत और बचाव अभियान
Tehri Garhwal bus accident:जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव दलों ने अब तक लगभग 20 घायलों को खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
Tehri Garhwal bus accident:टिहरी गढ़वाल बस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ द्वारा जारी संदेश में कहा गया, “उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए हादसे के कारण जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।”
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश का जिक्र
Tehri Garhwal bus accident:गौरतलब है कि उत्तराखंड में हाल ही में एक अन्य बड़ा हादसा भी हुआ था, जब बदरीनाथ धाम से छह यात्रियों को लेकर देहरादून आ रहा एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते जोशीमठ के पास क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी 6 लोगों की जान चली गई थी।

