AnantapurAnantapur
Spread the love

रिपोर्टर: विजय राघवन

Anantapur : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज़ रफ्तार वोल्वो बस और आइशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पोगुरु पुल से सीधे नीचे जा गिरे। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 40 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 10 लोगों की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

Anantapur राहत और बचाव कार्य: JCB की मदद से निकाला गया फंसा ड्राइवर

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ड्राइवर अंदर ही बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद JCB की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

Anantapur घायलों को पमिडी और अनंतपुर के अस्पतालों में कराया गया भर्ती

सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी पमिडी सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं, 10 गंभीर रूप से घायल यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनंतपुर के बड़े सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना के कारणों की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना किस वजह से हुई—क्या वाहन तेज़ रफ्तार में थे या कोई तकनीकी खराबी आई थी।

ये भी पढ़े: Turmeric: रात में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे, जानें सही तरीका, कितनी हल्दी लें और किन लोगों को करना चाहिए परहेज