VizianagaramVizianagaram
Spread the love

रिपोर्टर: ईशु प्रसाद

Vizianagaram : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित भोगपुरम में ₹17,900 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं सड़क नेटवर्क, ऊर्जा सुरक्षा और हवाई संपर्क को मजबूती देकर राज्य के विकास को नई रफ्तार देंगी।

Vizianagaram अल्लूरी सीताराम राजू के नाम से जाना जाएगा भोगपुरम एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री ने भोगपुरम में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए इसे उत्तर आंध्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ करार दिया। उन्होंने घोषणा की कि इस नए एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा जाएगा।

“पहले की सरकारों में हवाई अड्डों का नाम केवल एक ही परिवार के नाम पर रखने की परंपरा थी। हमने इसे बदला। अयोध्या में वाल्मीकि जी और पंजाब में संत रविदास जी के बाद, अब NDA सरकार ने इस एयरपोर्ट को महान क्रांतिवीर अल्लूरी सीताराम राजू जी का नाम समर्पित किया है।”

नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर हब पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री ने देश की ‘ब्लू इकोनॉमी’ को मजबूत करने के विजन को साझा करते हुए कहा कि पूरे तटीय क्षेत्र को एक विशाल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

  • विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक पुराने बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
  • मुलापेटा और रामायापट्टनम में नए आधुनिक पोर्ट्स का निर्माण हो रहा है।
  • भविष्य की तकनीकों को ध्यान में रखते हुए विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला रखी गई है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

13 हजार आदिवासी महिलाओं के ‘ढिमसा डांस’ ने रचा सांस्कृतिक इतिहास

समारोह के दौरान एक नया सांस्कृतिक रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया। 13,000 से अधिक आदिवासी बहनों और बेटियों ने पारंपरिक ‘ढिमसा नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति दी। पीएम मोदी ने इस अद्भुत आयोजन और जनजातीय विरासत को सहेजने के लिए सभी महिला कलाकारों का विशेष रूप से अभिनंदन किया।

ये भी पढ़े: लायंस क्लब ऑफ लौह नगरी ने सुरीले अंदाज में दी मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि, 46वीं पुण्यतिथि पर सजी गीतों की महफिल