Vijayawada Sambar Vessel Accident:आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक बेहद विचलित करने वाली और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ विनायक चतुर्थी के पावन अवसर पर आयोजित एक अन्नदान कार्यक्रम के दौरान खाना बनाते समय एक महिला खौलता हुआ सांबर के बर्तन में जा गिरी, जिससे उसकी जान चली गई।
अन्नदान कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हुआ हादसा
Vijayawada Sambar Vessel Accident:यह दुखद वाकया विजयवाड़ा के वन टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले के एल राव नगर का है। रविवार की सुबह आगामी सार्वजनिक भोज के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था, जिसमें स्थानीय लोग सेवा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक घटी एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना ने सबको सन्न कर दिया. खौलते सांबर के बर्तन में अचानक जा गिरी महिला
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 46 वर्षीय सुजाता के रूप में हुई है, जो इसी इलाके की रहने वाली थीं। वह अन्नदान के लिए हो रही रसोई की तैयारियों में मदद करवा रही थीं, तभी सांबर के बड़े और उबलते बर्तन के पास संतुलन बिगड़ने से वह सीधे उसी में गिर गईं।
गंभीर रूप से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत
Vijayawada Sambar Vessel Accident:इस भयानक दुर्घटना में सुजाता बुरी तरह से झुलस गई थीं। वहां मौजूद आयोजकों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, ताकि समय पर उपचार मिल सके। हालांकि, उनका शरीर बुरी तरह जल चुका था और सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, इलाके में पसरा मातम
Vijayawada Sambar Vessel Accident:इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतका के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस (विजयवाड़ा 2 टाउन थाना) ने इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है
read this:-Delhi Traffic Advisory:करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू

