DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: विजय गुप्‍ता

Datia : मध्य प्रदेश के दतिया स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मेडिसिन विभाग में कार्यरत सह प्राध्यापक (Associate Professor) डॉ. हेमंत कुमार जैन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कॉलेज प्रबंधन को सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करने का अनुरोध किया है।

व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से छोड़ा पद

Datia डॉ. हेमंत कुमार जैन ने मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता (Dean) को प्रेषित अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया है कि वे व्यक्तिगत कारणों से अपनी सेवाएं आगे जारी रखने में असमर्थ हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से सूचित किया कि वे तुरंत प्रभाव से अपने दायित्वों से मुक्त हो रहे हैं।

3 वर्ष का सेवा अनुबंध पूरा होने का पत्र में किया जिक्र

Datia इस्तीफे के कारणों को स्पष्ट करते हुए डॉ. जैन ने बताया कि शासकीय सेवा के तहत उनका तीन वर्षों का अनिवार्य अनुबंध (Contract Period) 26 दिसंबर 2025 को ही समाप्त हो चुका है। अनुबंध अवधि पूर्ण हो जाने के कारण अब वे अपनी सेवाओं को आगे विस्तारित नहीं करना चाहते हैं।

नियमानुसार एक माह का वेतन जमा करने की कही बात

Datia इस्तीफे की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा करने के लिए डॉ. हेमंत जैन ने अपने पत्र में एक महीने का वेतन जमा कराने का भी उल्लेख किया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब उनके त्यागपत्र की समीक्षा कर आगामी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने में जुट गया है।

ये भी पढ़े: औरंगाबाद के पुनपुन घाट पहुंचे शाहाबाद डीआईजी सत्यप्रकाश, दिवंगत माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए किया जल तर्पण