Rajasthan Panchayat ElectionRajasthan Panchayat Election
Spread the love

Rajasthan Panchayat Election:राजस्थान में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार को तकनीकी गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया, जब 28 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) नहीं खुल सकीं। इस तकनीकी समस्या के कारण पंचायत समिति के 22 और जिला परिषद के 6 वार्डों के परिणाम रोकने पड़े। अब राज्य चुनाव आयोग ने इन प्रभावित सभी बूथों पर 22 नवंबर को पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले मजबूत बढ़त दर्ज की है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ग्रामीण सियासत का अहम संकेत माना जा रहा है।

किन जिलों और पंचायत समितियों में होगी दोबारा वोटिंग?

Rajasthan Panchayat Election:राज्य चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर जिले की बोंली, खंडार और बामनवास पंचायत समितियों में एक-एक बूथ पर फिर से वोट डाले जाएंगे। धौलपुर की राजाखेड़ा और जोधपुर की बालेसर पंचायत समितियों में दो-दो मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान होगा। फलौदी जिले की फलौदी व घंटियाली पंचायत समितियों में एक-एक बूथ पर मतदान कराया जाएगा, जबकि जैसलमेर की मोहनगढ़ और बूंदी की केशोरायपाटन पंचायत समिति में भी एक-एक बूथ पर वोटिंग होगी। इसके अलावा पावटा पंचायत समिति के दो बूथों तथा कोटपुतली-बहरोड़ जिले की नारायणपुर पंचायत समिति के एक बूथ पर पुनर्मतदान किया जाएगा।

जयपुर, अलवर, डीग और खैरथल-तिजारा के केंद्र भी सूची में

Rajasthan Panchayat Election:पुनर्मतदान की सूची में डीग जिले की बृजनगर और डीग पंचायत समितियों का एक-एक बूथ शामिल है। अलवर जिले की थानागाजी और गोविंदगढ़ पंचायत समितियों में भी एक-एक बूथ पर दोबारा मतदान होगा। जयपुर जिले की दूदू, चोमू और शाहपुरा पंचायत समितियों में एक-एक बूथ तथा खैरथल-तिजारा जिले की तातारपुर पंचायत समिति के एक बूथ पर भी मतदान कराया जाएगा। जिला परिषद वार्डों के लिए छह मतदान केंद्रों पर दोबारा वोट पड़ेंगे, जिनमें बूंदी के तीन, कोटपुतली-बहरोड़ का एक और जयपुर के दो पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। सभी प्रभावित स्थानों पर 22 नवंबर को मतदान संपन्न कराया जाएगा।

पंचायत समिति और जिला परिषद में कांग्रेस आगे

Rajasthan Panchayat Election:शुक्रवार को 37 जिलों में हुई मतगणना के आंकड़ों ने ग्रामीण क्षेत्र की सियासी तस्वीर में बदलाव के संकेत दिए हैं। पंचायत समिति सदस्य की कुल 7,543 सीटों में से कांग्रेस ने 3,758 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा को 2,213 सीटें मिलीं। जिला परिषद सदस्य की सीटों में भी कांग्रेस 794 सीटों पर विजयी रही, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा 357 सीटों पर सिमटी नजर आई।

37 में से 33 जिलों में कांग्रेस का पलड़ा भारी

Rajasthan Panchayat Election:जिन 37 जिलों के परिणाम सामने आए हैं, उनमें से 33 जिलों में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या के लिहाज से कांग्रेस भाजपा से आगे रही। सत्ताधारी भाजपा केवल अजमेर, बालोतरा, सलूंबर और उदयपुर में ही आगे निकल सकी, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले झालावाड़ में भी पार्टी को कमजोर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के तीन वर्ष दिसंबर में पूरे होने जा रहे हैं।

read this:-Indian Railways: भारतीय रेलवे की ईमानदारी ने जीता सिंगापुर के पर्यटक का दिल, वंदे भारत में छूटा 2 लाख से अधिक नकदी वाला बैग सुरक्षित लौटाया

You missed