Nagpur garage fire:महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गैराज मालिक द्वारा नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी ने गुस्से में आकर गैराज में खड़ी 22 बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर आगजनी को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है।
क्या है पूरा मामला?
Nagpur garage fire:यह घटना नागपुर के सान्याल नगर स्थित देवेश होंडा गैराज की है। बीती रात हुई इस आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, गैराज के मालिक ने कुछ समय पहले ही आरोपी कर्मचारी को काम से निकाल दिया था। इसी बात से खुन्नस खाए कर्मचारी ने बदला लेने की नीयत से गैराज को निशाना बनाया और वहां खड़ी करीब 22 बाइकों में आग लगा दी।
सीसीटीवी में कैद हुई करतूत और पुलिस कार्रवाई
Nagpur garage fire:घटना की जानकारी मिलते ही कपिल नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी द्वारा आग लगाने की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आगजनी की इस घटना में गैराज मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस का कहना है कि नुकसान के सटीक आकलन और घटना की पूरी सच्चाई का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
read this:-दतिया में जनपद उपाध्यक्ष पति पर पाइपों से जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़; चार पर केस दर्ज

