Samruddhi Mahamarg AccidentSamruddhi Mahamarg Accident
Spread the love

Samruddhi Mahamarg Accident:महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे की वजह और विवरण

Samruddhi Mahamarg Accident:रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु अमरावती जिले के बुलढाणा जिले के शेगांव से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा जिले की ओर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब धामणगांव रेलवे के पास समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 97 पर यह भयंकर टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

राहत और बचाव कार्य

Samruddhi Mahamarg Accident:दुर्घटना की सूचना मिलते ही धामणगांव रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों की सूझबूझ व सतर्कता के चलते राहत कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिससे घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका।

सभी घायलों को नजदीकी धामणगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, लगभग 4 से 5 घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि 14 से 15 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई

Samruddhi Mahamarg Accident:घटना की गंभीरता को देखते हुए अमरावती ग्रामीण एसपी निकेतन कदम और धामणगांव की नगराध्यक्ष अर्चना रोठे ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस हादसे ने एक बार फिर समृद्धि महामार्ग पर तेज गति और सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read this:-MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले बदलेगा मौसम, 3 दिन तेज धूप के बाद इन जिलों में बारिश के आसार