SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Sheikhpura : जिले के महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) परिसर में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में पारंपरिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष ‘चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय हस्तशिल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कारीगरों में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना और जिले में हस्तशिल्प क्लस्टर विकसित करने की संभावनाओं को तलाशना रहा। इस सफल आयोजन का नेतृत्व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सचिन सौरभ ने किया।

प्रशासनिक अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति

Sheikhpura कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार तथा महिला ITI के प्राचार्य अशोक कुमार राम शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प अधिकारी ऋषिपाल एवं जीविका संघ की प्रतिनिधि किरण कुमारी ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर चौपाल का विधिवत शुभारंभ किया और स्थानीय शिल्पकारों के हुनर की सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमांशु का विशेष सम्मान

Sheikhpura समारोह के दौरान खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। दिसंबर 2026 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय ताइक्वांडो टीम में चयनित खिलाड़ी हिमांशु कुमार और उनके कोच कुंदन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

‘आर्टिजन कार्ड’ और टूल-किट वितरण योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

Sheikhpura चौपाल में उपस्थित कारीगरों को राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने ‘आर्टिजन पहचान पत्र’ (Artisan Card) के लाभों, आधुनिक टूल-किट की उपलब्धता, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेलों में स्टॉल आवंटन तथा विभागीय डिजिटल पोर्टल से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

ये भी पढ़े: केरल समाजम मॉडल स्कूल में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ का भव्य आयोजन, दादा-दादी और नाना-नानी को दिया गया विशेष सम्मान