AurangabadAurangabad
Spread the love

रिपोर्टर: दीनानाथ माऔर

Aurangabad : जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साले की बेटियों को अपने घर में पनाह देने से नाराज एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। इस खौफनाक अग्निकांड में बुरी तरह झुलसे पिता और उनकी एक भांजी (साले की बेटी) की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

पारिवारिक कलह में बेटे ने वारदात को दिया अंजाम

Aurangabad ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मियांबिगहा निवासी 50 वर्षीय मो. सलीम ने अपने साले की दो बेटियों—18 वर्षीय आफरीन परवीन और 16 वर्षीय चांदनी परवीन को पिछले 5-6 वर्षों से अपने घर में शरण दे रखी थी। सलीम का बड़ा बेटा इश्तियाक इस बात से काफी नाराज रहता था और घर में अक्सर झगड़ा करता था। बीती रात इसी विवाद के चलते इश्तियाक ने घर में आग लगा दी, जिससे तीनों लोग झुलस गए।

गया के मगध मेडिकल कॉलेज में दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Aurangabad घटना की सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस और अग्निशमन दल ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने तीनों गंभीर रूप से झुलसे पीड़ितों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज, गयाजी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मो. सलीम और आफरीन परवीन ने दम तोड़ दिया, जबकि चांदनी परवीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

Aurangabad अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO सदर 2) आदित्य कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद में आगजनी की बात सामने आई है। दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगाने के सटीक कारणों व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: जामताड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा का नमन: जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कार्यकर्ताओं का पथ-प्रदर्शक