रिपोर्टर: रतन कुमार
Jamtara : भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर जामताड़ा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिले के सभी मंडलों में मनाई गई जयंती, अंत्योदय के विचारों का किया स्मरण
Jamtara कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और नीतियां आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों और शक्ति केंद्रों पर उनकी 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है, जहाँ उनके जीवन संघर्ष और अंत्योदय दर्शन को याद किया जा रहा है।
सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत जरूरतमंदों तक पहुँच रहे कार्यकर्ता
Jamtara सुमित शरण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा एवं समर्पण अभियान’ के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साध रहे हैं। इसके साथ ही, योजना से वंचित रह गए गरीब और असहाय परिवारों को चिह्नित कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अंतिम व्यक्ति तक कल्याण पहुँचाना ही सच्चा अंत्योदय
Jamtara उन्होंने कहा कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री आभा आर्या, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, निर्मल सोरेन, ब्रजेश राउत, बसंती मंडल और सुकुमार मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े: शेखपुरा में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर अहम बैठक: 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

