रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (JCAS) की वार्षिक आम सभा (AGM) का भव्य आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में संपन्न हुआ। इस बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 के वित्तीय लेखा-जोखा और गतिविधियों की समीक्षा की गई, जिसके बाद आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई।
एजीएम में सचिवीय रिपोर्ट और वार्षिक आय-व्यय स्वीकृत
Jamshedpur समारोह के दौरान निवर्तमान सचिव सीए शिव चौधरी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जिसमें सालभर आयोजित हुए पेशेवर कार्यक्रमों और सामाजिक पहलों का ब्योरा दिया गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत वित्तीय खातों को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। निवर्तमान अध्यक्ष सीए मनीष मूनका ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान कार्यकारिणी और सदस्यों से मिले समर्थन के प्रति आभार जताया।
चुनाव अधिकारियों ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा
Jamshedpur निर्वाचन अधिकारी सीए महेश अग्रवाल और सीए दिलीप गोलछा ने आधिकारिक परिणाम जारी किए। नई कार्यकारिणी में:
- अध्यक्ष: सीए सुगम सरायवाला
- उपाध्यक्ष: सीए शिव चौधरी
- सचिव: सीए विनीत मेहता
- कोषाध्यक्ष: सीए मुकेश अग्रवाल
इसके अलावा सीए दया शंकर, सीए बिश्वनाथ हजरा, सीए अजय कुमार गुप्ता, सीए आनंद कुमार अग्रवाल, सीए महेश कुमार, सीए रवि कुमार गुप्ता, सीए धीरज कुमार प्रसाद, सीए अमित कुमार अग्रवाल और सीए आदित्य कुमार जाजोदिया को कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया।
‘जुड़ें, सीखें, नेतृत्व करें और सेवा करें’ का संकल्प
Jamshedpur नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए सुगम सरायवाला का स्वागत करते हुए सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरोसा जताया। नई टीम का मुख्य ध्येय ‘जुड़ें, सीखें, नेतृत्व करें और सेवा करें’ रहेगा। इसके तहत युवा पेशेवरों के कौशल विकास, आधुनिक तकनीक के उपयोग, उद्योग जगत से बेहतर संवाद और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़े: जामताड़ा में ‘नारी शक्ति’ के 11 साल पूरे: स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया स्वावलंबन और सशक्तिकरण का संकल्प

