छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अभऊ गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पूर्ण विकसित नवजात कन्या का शव मृत अवस्था में लावारिस हालत में पड़ा मिला।
इस अमानवीय कृत्य को किसने अंजाम दिया और नवजात को इस हालत में वहां कौन छोड़कर गया, इसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
जुझारनगर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों और अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नवजात को जन्म देने वाले माता-पिता कौन थे और मौत की असल वजह व परिस्थितियां क्या रहीं।
