रिपोर्टर: गनेश सिंह
Delhi : राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स बिजनेस फोरम के आयोजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था, आवाजाही को सुचारू रखने और आम जनता की सहूलियत के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। 11 सितंबर (शुक्रवार) के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण केंद्र सरकार के दफ्तर लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे।
भारत मंडपम में जुटेंगे 30 देशों के शीर्ष नेता
Delhi भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस भव्य सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों के लगभग 30 नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और वैश्विक व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में भारत ब्रिक्स का अध्यक्ष है और ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability) की थीम के तहत इस 18वें ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
विदेशी मेहमानों के लिए लुटियंस दिल्ली के 10 होटल बुक
Delhi शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे वैश्विक प्रतिनिधियों के ठहराव के लिए लुटियंस दिल्ली के 10 प्रमुख लग्जरी होटलों को चुना गया है। इनमें ताज होटल, मौर्य शेरेटन, ली मेरिडियन, द क्लेरिजेस, अशोक होटल, सम्राट होटल, द लीला, जनपथ होटल, शांगरी-ला और ताज मानसिंह शामिल हैं। इन स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली की सड़कों का सौंदर्यीकरण और विशेष तैयारियां
Delhi आयोजन को देखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों के कायाकल्प का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। कुल 41 मुख्य सड़कों को 14 सर्किलों में बांटकर सफाई, हरियाली और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रमुख गोलचक्करों (राउंडअबाउट्स) को सजाने के लिए 23 फव्वारे और फूलों से बने बोर्ड लगाए गए हैं।
ये भी पढ़े: डबरा में दो दिन की बारिश से मकान ढहा: मासूम और मां की मौत, अस्पताल प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

