DeogharDeoghar
Spread the love

रिपोर्टर: इम्तियाज अंसारी

Deoghar : स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर आस्था और भक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिल रहा है। बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से 108 किलोमीटर की कठिन पैदल कांवर यात्रा पूरी कर लाखों शिवभक्त बाबा नगरी पहुंच रहे हैं। भोर से ही मंदिर प्रांगण में जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार लगनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते लगभग 10 किलोमीटर लंबी हो चुकी है।

Deoghar अरघा से हो रहा जलार्पण, 10 किमी लंबी कतार

देश-विदेश के कोने-कोने से पधारे श्रद्धालुओं की विशाल संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा अरघा व्यवस्था के माध्यम से सुगम जलार्पण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, दूसरी सोमवारी के इस पावन अवसर पर 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने का अनुमान है।

Deoghar आकर्षक पुष्प सज्जा और ‘बोल बम’ के जयकारे

सोमवारी के विशेष अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर को अत्यंत मनमोहक एवं भव्य फूलों से सजाया गया है। संपूर्ण मंदिर प्रांगण और कांवरिया मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासनिक मुस्तैदी और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और मंदिर प्रबंधन पूरी तत्परता से तैनात हैं। रूट लाइनिंग से लेकर स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि कांवरियों को जलार्पण में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: तेज बहाव में बही 11 लोगों से भरी इको कार, 4 शव बरामद व रेस्क्यू जारी