PanchkulaPanchkula
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Panchkula : हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-21 में सेना के रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी नीरा मेहता की निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में घर की घरेलू सहायिका (मेड) अपने बेटे के साथ मिलकर मृतका के शव को ठिकाने लगाती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को मामले का सबसे अहम सबूत मानते हुए आरोपी मेड, उसके पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Panchkula चोर कहे जाने से नाराज थी मेड, रंजिश में रची हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि घर में हुई एक पुरानी चोरी के बाद मृतका नीरा मेहता अक्सर अपनी मेड पर शक करती थीं और उसे ‘चोर’ कहकर ताना देती थीं। इसी रंजिश से नाराज होकर मेड ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग महिला की हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को छुपाने की कोशिश की।

Panchkula छत पर ले जाकर पड़ोसी के घर में छिपाया शव, सीसीटीवी ने खोला राज

सामने आए सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी मेड सुनीता देवी और उसका बेटा राजा पहले घर की छत पर आते हैं और चारों तरफ मुआयना करते हैं कि कोई उन्हें देख तो नहीं रहा। इसके बाद दोनों नीरा मेहता के शव को घसीटते हुए पड़ोसी की छत पर ले जाते हैं और उसे एक चादर से ढक देते हैं। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी और दावा किया था कि महिला की मौत पैर फिसलने से हुई है, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, अदालत में मजबूत चार्जशीट की तैयारी

3 अगस्त को कैप्टन मनमोहन लाल मेहता ने अपनी पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही एक्टिव हुई पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मेड के घर की तलाशी ली। घर के अंदर तो कुछ नहीं मिला, लेकिन जब पुलिस टीम छत पर पहुंची तो चादर के नीचे से नीरा मेहता का शव बरामद हो गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर अदालत में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

ये भी पढ़े: गुरुग्राम में आफत की बारिश: मेदांता अंडरपास में भरा कई फीट पानी, पुलिस ने जारी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ की एडवाइजरी