AmbikapurAmbikapur
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में राज्य सरकार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने की प्रतिबद्धता धरातल पर दिखने लगी है। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए फुलचुही और डांड़गांव में भव्य मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही, उदयपुर विकासखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘पंचमुखी पहाड़ी’ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ी निर्माण और मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई।

Ambikapur डबल इंजन सरकार विरासत और आस्था के संरक्षण के लिए संकल्पित: मंत्री

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार धार्मिक स्थलों और पारंपरिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन पवित्र स्थलों का विकास न केवल आस्था का केंद्र मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन (स्पिरिचुअल टूरिज्म) को भी बढ़ावा देगा। इससे आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए साधन विकसित होंगे और छोटे व्यवसायियों को सीधा फायदा मिलेगा।

Ambikapur ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी सांस्कृतिक चेतना और आर्थिक संपन्नता

मंत्री ने इस पहल को ग्रामीण अंचलों में सांस्कृतिक चेतना जगाने और स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने का एक बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और जनभागीदारी के समन्वय से हो रहा यह विकास आने वाले वर्षों में क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा।

Ambikapur ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह

इस गरिमामयी आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आस-पास के गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पंचमुखी पहाड़ी और अन्य मंदिरों के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की पहचान एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित होगी।

ये भी पढ़े: Rishikesh में टला बड़ा ट्रेन हादसा: यार्ड में उज्जैन एक्सप्रेस के 3 कोच बेपटरी, ब्रेक फेल होने का अंदेशा