LucknowLucknow
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने की प्रथा को लेकर एक बार फिर अपना कड़ा रुख साफ किया है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि नियम और कानून सबके लिए बराबर हैं और यूपी की सड़कों पर किसी को भी यातायात बाधित करने या तमाशा बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Lucknow जगह कम है तो शिफ्ट में नमाज पढ़ें, सड़क न रोकें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वाकई उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज बंद हो गई है? इस पर उनका स्पष्ट जवाब होता है—’कतई नहीं होती।’ उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि अगर धार्मिक स्थलों के अंदर जगह कम पड़ती है, तो लोग शिफ्ट में (बारी-बारी से) नमाज पढ़ सकते हैं, सरकार इसमें कोई बाधा नहीं बनेगी। लेकिन किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह सड़क को रोककर आम जनता के लिए परेशानी खड़ी करे।

Lucknow सामर्थ्य नहीं है तो आबादी नियंत्रित करो

जगह की कमी के तर्क पर और तीखा प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा, “अगर आपके घर में रहने की जगह नहीं है, तो अपनी संख्या (आबादी) को नियंत्रित कर लीजिए। जब सामर्थ्य ही नहीं है, तो संख्या क्यों बढ़ाए जा रहे हो?” उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर समाज को एक बेहतर सिस्टम के साथ रहना है, तो नियम-कायदों का पालन करना ही होगा और प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ कानून का राज चलेगा।

Lucknow प्यार से मानो, नहीं तो संघर्ष के लिए तैयार रहो

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार का नियम हर नागरिक पर समान रूप से लागू होता है और सड़कों पर किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा पहला काम संवाद बनाना है। अगर कोई प्यार से मानेगा तो ठीक, नहीं तो सरकार को दूसरा तरीका भी अपनाना आता है। संवाद से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो संघर्ष भी देख लो। बरेली में कुछ लोगों ने हाथ आजमाने की कोशिश की थी, उन्होंने नतीजा देख लिया।”

ये भी पढ़े: Siwan में पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹20 लाख की लूट का आरोपी एनकाउंटर में ढेर तो नहीं हुआ पर दोनों घुटनों में लगी गोली, हालत गंभीर

You missed