ChirmiriChirmiri
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Chirmiri : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले का चिरमिरी क्षेत्र इस समय पूरी तरह से भक्ति के सागर में डूब चुका है। प्रख्यात आध्यात्मिक संत और जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के भव्य आगमन से पूरा अंचल राममय हो उठा है। उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर गूंजते ‘जय श्री राम’ के उद्घोष और मंगल गीतों ने वातावरण को अलौकिक बना दिया है। आयोजन समिति और स्थानीय नागरिकों ने पलक-पावड़े बिछाकर, पुष्पवर्षा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूज्य गुरुदेव का आत्मीय अभिनंदन किया।

Chirmiri 5100 मातृशक्तियों की भव्य कलश यात्रा से हुआ मंगल शुभारंभ

इस दिव्य आयोजन की शुरुआत आज सुबह 11 बजे एक ऐतिहासिक और विशाल कलश यात्रा के साथ होने जा रही है। इस यात्रा में 5100 नारी शक्तियां पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर अपने सिर पर मंगल कलश धारण करेंगी। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा जब कथा स्थल की ओर बढ़ेगी, तो पूरा मार्ग प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठेगा। इस भव्य कलश यात्रा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

Chirmiri नौ दिनों तक बहेगी रामकथा की रसधारा, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

चिरमिरी की पावन धरा पर 17 मई से लेकर 25 मई तक नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इन नौ दिनों में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन और उनकी प्रेरक लीलाओं का रसपान करने का सौभाग्य मिलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस आध्यात्मिक समागम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Chirmiri 26 मई को महाभंडारे के साथ होगा आयोजन का समापन

नौ दिनों तक ज्ञान और भक्ति की रसगंगा बहाने के बाद, 26 मई को एक विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा। इस भंडारे में क्षेत्र और आसपास के हजारों श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से इस दिव्य कथा का लाभ उठाने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढे: Horoscope: 17 May 2026, मेष और तुला राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, वृश्चिक राशि के लिए नए काम की शुरुआत का शुभ समय