BhopalBhopal
Spread the love

Bhopal : केंद्र सरकार द्वारा विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 प्रमुख खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में की गई बढ़ोतरी का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।

Bhopal केंद्र का बड़ा फैसला: फसलों की कीमतों में भारी उछाल

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने खरीफ फसलों की दरों में उल्लेखनीय वृद्धि को मंजूरी दी है। इस निर्णय के तहत सूरजमुखी के बीज पर सर्वाधिक 622 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही कपास में 557 रुपये, नाइजर सीड में 515 रुपये और तिल में 500 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है। यह वृद्धि सीधे तौर पर किसानों की मेहनत को उचित मूल्य दिलाने के संकल्प को दर्शाती है।

Bhopal लागत पर मुनाफा: मूंग और मोटे अनाज के किसानों की चांदी

नए एमएसपी आंकड़ों के अनुसार, किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर मिलने वाले मुनाफे में भारी सुधार होगा।

  • मूंग: इसमें सर्वाधिक 61 प्रतिशत लाभ रहने का अनुमान है।
  • मक्का और बाजरा: यहाँ किसानों को 56 प्रतिशत तक का मार्जिन मिलेगा।
  • दलहन: अरहर पर 54 प्रतिशत और उड़द पर 51 प्रतिशत लाभ की उम्मीद है।
  • मोटे अनाज और धान: रागी, हाइब्रिड ज्वार और धान उगाने वाले किसानों को लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत का सीधा लाभ मिलेगा।

Bhopal मध्य प्रदेश में ‘किसान कल्याण वर्ष’ और श्री अन्न को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर महीने आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी और नई तकनीक का प्रशिक्षण आयोजित कर रही है। विशेष रूप से ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स) उत्पादन में अग्रणी होने के कारण, एमपी के रागी, ज्वार, बाजरा और मक्का उत्पादक किसानों को इस एमएसपी वृद्धि से सीधा और बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

ये भी पढ़े: Akhiri Roti Niyam: जानिए रसोई की आखिरी रोटी किसे खिलाना माना जाता है शुभ, यमराज और भैरव से जुड़ी है मान्यता