HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 27 अगस्त 2026, गुरुवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। आज व्रतादि की पूर्णिमा है। धनिष्ठा नक्षत्र देर रात 2:16 बजे तक रहेगा और इसी के साथ पंचक की शुरुआत भी होगी। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कुछ राशियों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण फैसलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से अवसर मिल सकता है। महिलाओं का दिन आरामदायक रहेगा और वे ऑनलाइन शॉपिंग में समय बिता सकती हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के सदस्य घरेलू कामों में सहयोग करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका मिलनसार और चंचल स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। हालांकि, बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। वाहन खरीदने की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर बॉस आपके प्रदर्शन की सराहना कर सकते हैं। माता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नीला

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। राजनीति से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आर्किटेक्चर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगे। सेहत बेहतर होने के बावजूद आज लापरवाही से बचें।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पर्पल

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के घर में आज खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। टेंट हाउस से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान में फलों को शामिल करें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: ऑरेंज

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण और सकारात्मक रहेगा। कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े युवाओं को नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी मित्र के साथ यात्रा हो सकती है। प्रेमी जोड़े घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने वाला कोई कारण दे सकता है। घर में नन्हे मेहमान के आगमन से उत्साह बढ़ेगा।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: येलो

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियों में समय बीतेगा। कारोबारियों को अचानक लाभ मिलने और व्यापार में विस्तार के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर परिवार के किसी सदस्य से नाराज होने से बचें। भाई-बहनों के साथ समय बिताने और गेम खेलने का मौका मिलेगा। कई दिनों से अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पिंक

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रह सकता है। कारोबार में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। किसी भी नए काम की शुरुआत माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। हालांकि, जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें, वरना दोबारा मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट पूरा करने का अच्छा समय है।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: रेड

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। अगर आप जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो परिवार के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को उपहार देकर रिश्ते में मिठास बढ़ाएंगे। शाम को परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। दूसरे शहर में नौकरी करने वाले लोगों को परिवार से मिलने का अवसर मिलेगा।

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैजेंटा

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से की जा रही मेहनत अब परिणाम देने लगेगी। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप कुशलता से पूरा करेंगे। किसी काम को लेकर आसपास के लोगों से उपयोगी सलाह मिलेगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानी खत्म होने से घर में खुशियां लौट सकती हैं। स्टेशनरी कारोबारियों को उम्मीद से बेहतर मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: मैरून

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला लेकिन संभला हुआ रहेगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। करियर में चल रहे उतार-चढ़ाव का सामना करने में आप सक्षम होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा। माता-पिता उन्हें उपयोगी सलाह दे सकते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: ग्रीन

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। रास्ते में चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन आप आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण विकल्प चुनने के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपति साथ में फिल्म देखने या कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ब्राउन

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए सम्मान भी मिल सकता है। किसी पुराने मित्र के साथ चल रही नाराजगी दूर होने की संभावना है। परिवार के साथ घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवन की कुछ मौजूदा परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं। महिलाएं घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगी और बच्चे उनका हाथ बंटाएंगे। योग करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीच

ये भी पढ़े: पेरिस में रचा गया इतिहास: सितंबर में खुलेगा फ्रांस का पहला भव्य BAPS स्वामीनारायण मंदिर