लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 28 अगस्त 2026 का राशिफल: आज सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी आज का दिन खास है। पूर्णिमा तिथि सुबह 9:49 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। आज पूरे दिन और रात पार करने के बाद अगले दिन सुबह 6:36 बजे तक सुकर्मा योग बना रहेगा। वहीं देर रात 3:14 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज पंचक और चंद्र ग्रहण का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर डाल सकती है।
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कुछ राशियों के लिए आज का दिन करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है, जबकि कुछ लोगों को जरूरी फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आप शुरुआत में अपने पुराने और अधूरे कामों को निपटाने पर ध्यान देंगे, जिससे आगे के कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है और इस संबंध में परिवार के किसी बड़े सदस्य से चर्चा करना आपके लिए उपयोगी रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी अच्छी रहेगी और लंबे समय बाद आप खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए व्यापार और कामकाज के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक संपर्क मजबूत होंगे और पुराने रिश्तों से भी लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाएं नया व्यवसाय शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं और उन्हें पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या करियर में आगे बढ़ने से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। आप जिस काम की शुरुआत करें, उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलने से अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। रोजगार से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे, जिनका सही तरीके से उपयोग करने पर भविष्य में फायदा मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम से पहले घर के बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आपकी सोच में नए विचार आते रहेंगे और यही रचनात्मकता आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज परिस्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी। व्यापार से जुड़े काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। किसी को रकम उधार देने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी और नए कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग किसी महत्वपूर्ण काम में मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी और इन संपर्कों से भविष्य में लाभ मिल सकता है। परिवार में आपकी किसी उपलब्धि या अच्छे काम की सराहना होगी। कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद से अधिक मुनाफा मिल सकता है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर बैठक होगी, जहां आपके सुझावों को महत्व मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी उम्मीद के मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप कारोबार को किसी दूसरी जगह ले जाने की योजना बना रहे हैं, तो जगह का अच्छी तरह निरीक्षण करने के बाद ही निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है और आप उन्हें कोई उपहार भी दे सकते हैं। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और घर को सजाने-संवारने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रह सकता है। आप कुछ नया और सामान्य से अलग करने की कोशिश करेंगे, जिसमें पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को संस्था की ओर से सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी व्यक्ति की मदद से सरकारी दफ्तर से जुड़ा रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है, जिससे मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा। कारोबार में बड़ा बदलाव करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें और पहले बाजार की स्थिति का अच्छी तरह आकलन करें। थोक कारोबारियों को किसी कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है तो किसी योग्य वकील से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: मैरुन
शुभ अंक: 6
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आप आने वाले दिनों के लिए नए कामों की योजना बनाएंगे। सामाजिक गतिविधियों के लिए भी दिन अनुकूल है। आप किसी सामाजिक संस्था या एनजीओ से जुड़ने अथवा अपनी पहल शुरू करने का विचार कर सकते हैं। ऑफिस में आपके कार्य करने के तरीके की वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे और सहकर्मी आपसे प्रेरणा ले सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। रियल एस्टेट में निवेश करने की योजना बन सकती है और किसी बड़े समूह के साथ मिलकर काम करने का अवसर भी मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर भविष्य की योजना बनाएंगे, जिसका उन्हें आगे लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1

