HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 6 अगस्त 2026, श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, गुरुवार और भरणी नक्षत्र के शुभ संयोग में आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। आज शीतलाष्टमी व्रत भी मनाया जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक खुशियां मिलेंगी, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेने में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं 6 अगस्त 2026 का विस्तृत दैनिक राशिफल।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यशैली में किए गए बदलाव भविष्य में सफलता दिला सकते हैं। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नया कारोबार शुरू करने से पहले परिवार की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

आज रोजगार और करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी। मानसिक शांति के लिए अपनी पसंद के कार्यों में समय बिताएं। यदि जमीन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार की बड़ी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। घर के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। ऑफिस का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होने से वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

आज सबसे पहले अपने अधूरे और लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। कोई अच्छी खबर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

आज आत्मविश्वास आपके लिए सफलता की कुंजी बनेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के साथ रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा या नया जॉब ऑफर मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। यदि दुकान या व्यवसाय में बदलाव करना चाहते हैं तो पहले पूरी जानकारी जुटा लें। निवेश से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 8

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

आज अधिकांश कार्य समय पर पूरे होंगे। नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। आत्मविश्वास बनाए रखें और अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 9

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और व्यापारियों को अचानक बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 6

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 7

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

करियर में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2

ये भी पढ़े: क्या पेट्रोल पंपों पर बिक रहा है मिलावटी तेल? पेट्रोलियम मंत्रालय ने 2000 से ज्यादा सैंपलों की जांच के बाद किया बड़ा खुलासा