Spread the love

भोपाल नगर निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाराज दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने का प्रयास किया। कर्मचारी ने कागजों से भरी पॉलिथीन में आग लगाकर उसे मेयर की गाड़ी की छत पर रख दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाई और जलते हुए कागजों को हटाया। इस दौरान निगम कर्मचारी रामसिंह यादव का हाथ झुलस गया।

अस्पताल से सीधे निगम कार्यालय पहुंचा कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, सम्राट अशोक कर्मचारी संगठन से जुड़े दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सुनील गायकवाड़ कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे थे। बताया गया कि वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे वह अस्पताल से निगम मुख्यालय पहुंचा और वहां कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगा।

कार पर जलते कागज रखे, कर्मचारियों ने बुझाई आग

नारेबाजी के कुछ देर बाद कर्मचारी ने कागजों से भरी पॉलिथीन मेयर की कार की छत पर रख दी और उसमें आग लगा दी। आग फैलने की आशंका को देखते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और जलते कागजों को गाड़ी से हटाने लगे। इसी दौरान आग बुझाने की कोशिश में रामसिंह यादव के हाथ पर चोट आई और उनका हाथ झुलस गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

नियमितीकरण, वेतनमान और पेंशन की मांग

घटना के बाद कर्मचारी ने महापौर और नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। निगम अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 29 दिवस वाले कर्मचारियों को शासन की नीति के अनुसार आठवां वेतनमान देने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने और निगम में कर्मचारियों के काम में कथित बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने की मांग शामिल है।

इंदौर में भी हुआ दर्दनाक हादसा

इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से भी एक दुखद घटना सामने आई। तेज बारिश और आंधी के दौरान एक भारी पेड़ डिप्टी डायरेक्टर की कार पर गिर गया। हादसे के समय कार में डिप्टी डायरेक्टर की मां भी मौजूद थीं। पेड़ की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के