Rajasthan Civic ElectionsRajasthan Civic Elections
Spread the love

Rajasthan Civic Elections

Rajasthan Civic Elections;राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार, 9 सितंबर को मतदान हो रहा है। राज्य के 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में 57 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 7,683 केंद्र बनाए हैं और चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

5,393 पार्षद पदों पर 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

Rajasthan Civic Elections;पहले चरण में 162 नगरीय निकायों के 5,393 पार्षद पदों के लिए 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में चार नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाओं के लिए वोटिंग हो रही है।

पहले चरण के चुनाव में अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगम भी शामिल हैं।

जयपुर जिले के 18 निकायों में भी मतदान

Rajasthan Civic Elections;जयपुर जिले में कुल 19 नगरीय निकायों में से 18 के लिए बुधवार को मतदान कराया जा रहा है। इसके लिए जिले में 565 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चौमूं और शाहपुरा नगर परिषद के अलावा दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नारायणा, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा नगर पालिकाओं में भी मतदाता वोट डाल रहे हैं।

39 जिलों में चुनावी प्रक्रिया

Rajasthan Civic Elections;पहले चरण में जयपुर के साथ अजमेर, नागौर, टोंक, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और अलवर समेत कई जिलों के नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है।

इसके अलावा सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, करौली, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के संबंधित निकाय भी इस चरण में शामिल हैं।

बाड़मेर में अलग-अलग तारीखों पर मतदान

Rajasthan Civic Elections;बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में पहले चरण के तहत 9 सितंबर को मतदान कराया जा रहा है। वहीं चौहटन नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।

दोनों चरणों की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 सितंबर को मतगणना कराई जाएगी।

मतदान वाले इलाकों में सार्वजनिक अवकाश

Rajasthan Civic Electionsपहले चरण के मतदान को देखते हुए 9 सितंबर को संबंधित मतदान क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रावधानों के तहत भी लागू है।

जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 सितंबर को होने वाले मतदान के दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यदि किसी केंद्र पर पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ती है, तो संबंधित क्षेत्र में पुनर्मतदान वाले दिन अवकाश लागू किया जाएगा।

दो चरणों में होंगे 309 निकायों के चुनाव

Rajasthan Civic Elections;राजस्थान में कुल 309 नगरीय निकायों के चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा। इसके बाद 14 सितंबर को सभी निकाय चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इन चुनावों के जरिए स्थानीय निकायों में पार्षदों समेत अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी।

read this;-
देश विदेश

ब्रह्मपुत्र नदी: भारत ने चीन से मांगा जलप्रवाह का डेटा, WMCC की बैठक में एक्सपर्ट लेवल मीटिंग की उठाई मांग