LohagadLohagad
Spread the love

रिपोर्टर: काजल शर्मा

ohagad Fort Murder Mystery : पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे पहले एक हादसा समझा जा रहा था, वह असल में एक सोची-समझी साजिश और हत्या का मामला निकला। पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Lohagad Fort Murder Mystery जून की गर्मी में हुडी और CCTV फुटेज से गहराया शक

18 जून को हुई इस घटना की जांच के दौरान पुलिस का ध्यान किले के टिकट काउंटर पर लगे CCTV फुटेज पर गया। जून की तपती गर्मी (33 डिग्री तापमान) में एक शख्स शॉर्ट्स और सिर तक ढकी हुई हुडी पहने, चेहरा छिपाकर केतन और सिया का पीछा कर रहा था। मौसम के विपरीत इन संदिग्ध कपड़ों और हरकतों ने पुलिस के शक को पुख्ता किया। तकनीकी जांच के बाद इस शख्स की पहचान सिया के प्रेमी चेतन चौधरी के रूप में हुई।

Lohagad Fort Murder Mystery कॉल रिकॉर्ड्स और पहले की नाकाम कोशिशों से खुला राज

पुलिस जांच में सिया और चेतन के बीच लंबी बातचीत और करीबी रिश्तों का पता चला। पूछताछ में सामने आया कि सिया चेतन से प्यार करती थी लेकिन परिवार की बदनामी के डर से सगाई नहीं तोड़ना चाहती थी, इसलिए दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

  • साजिश का तरीका: घटना के दिन चेतन अपना फोन दुकान पर ही छोड़ आया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।
  • पहले भी की थी कोशिश: परिजनों के अनुसार, सिया बार-बार केतन पर लोहगढ़ किला जाने का दबाव बना रही थी। इससे पहले 14 जून को भी उसने केतन को चट्टान से धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन तब केतन झाड़ियों के सहारे बच गया था।

Lohagad Fort Murder Mystery हादसे की झूठी कहानी और गिरफ्तारी

18 जून को जब सिया का ग्रुप किले के एक गहरे हिस्से के पास था, तब चेतन ने पीछे से आकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। हत्या के बाद सिया ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फोन कर इसे तस्वीरें लेते समय पैर फिसलने का हादसा बताया था। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और फिलहाल वे पुलिस हिरासत में हैं। केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी और नवंबर में उदयपुर में उनकी शादी होने वाली थी।

ये भी पढ़े: Batuka Bhairava Jayanti: आज मनाई जाएगी बटुक भैरव जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का पंचांग