UP IAS PCS Transfer;लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्शासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई तैनाती के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
किन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला?
UP IAS PCS Transfer;ताजा फेरबदल में जिन IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, उनमें सुमित राजेश महाजन, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, योगानन्द पांडे, साहब सिंह, डॉ. विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार शुक्ला, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा शामिल हैं।
इन अधिकारियों को प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार अलग-अलग पदों पर तैनाती दी गई है।
34 PCS अधिकारियों का भी ट्रांसफर
UP IAS PCS Transfer;अधिकारियों के साथ ही राज्य में PCS अधिकारियों के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। तबादला सूची में जंग बहादुर यादव, विश्वभूषण मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार-2, मंगलेश दुबे, विनीत उपाध्याय, राम शंकर, दिग्विजय प्रताप सिंह, संगम लाल, योगेंद्र सिंह और बरखा सिंह समेत कई अधिकारियों के नाम हैं।
UP IAS PCS Transferइसके अलावा पंकज प्रकाश राठौड़, दीपक कुमार पाल, रेणु, अजय आनंद वर्मा, रेणु मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, दिव्या सिकरवार, प्रद्युम्न कुमार, वंदना त्रिवेदी, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय, अजय नारायण सिंह और प्रशांत कुमार को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
तबादला सूची में प्रियंका सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुखलाल प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह-2, विजेता, शुभी गुप्ता, अशोक कुमार और शुभेन्दु शेखर सिंह के नाम भी शामिल हैं।
11 सितंबर को भी हुआ था प्रशासनिक फेरबदल
UP IAS PCS Transfer;उत्तर प्रदेश में इससे पहले 11 सितंबर 2026 को भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया था। उस समय 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों का तबादला हुआ था। इसके साथ ही दो जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली गई थी।
उस फेरबदल में जालौन के तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया था। वहीं, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था।
PCS स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए थे। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया था। वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया था।
अगस्त में भी हुआ था बड़ा ट्रांसफर
UP IAS PCS Transfer;उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक तबादलों का सिलसिला पिछले कुछ समय से जारी है। इससे पहले 4 अगस्त 2026 को भी राज्य में 13 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था।
सरकार समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, विभागीय कामकाज में बदलाव करने और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को पुनर्गठित करने के लिए इस तरह के तबादले करती है।

