MorenaMorena
Spread the love

रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल

Morena : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह इलाके से एक रूह कंपा देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी के लिए रिश्ता देखने आई एक महिला और उसके बेटे को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया और फिर नाबालिग बेटी के साथ जबरन पंडित बुलाकर शादी करवा दी गई। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। घटना के लगभग एक साल बाद पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद परिजनों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में मामला दर्ज कराया।

रिश्ता ठुकराने पर दरिंदगी: मां और भाई को कमरे में बंद कर पीटा

Morena प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र की रहने वाली मनुसूरा देवी 5 सितंबर 2024 को अपने बेटे हर्ष चौहान और 16 वर्षीय नाबालिग बेटी (परिवर्तित नाम) के साथ अंबाह के गुरुद्वारा मोहल्ले में शादी का रिश्ता देखने आई थीं। वहां उनकी मुलाकात सूरज तोमर के परिवार से हुई। बातचीत के दौरान लड़की के परिवार को लड़का और उनका घर पसंद नहीं आया, जिसके बाद महिला ने अपनी बेटी का रिश्ता वहां करने से साफ इनकार कर दिया। रिश्ता ठुकराए जाने से बौखलाए आरोपियों ने महिला और उसके बेटे को जबरन एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की।

पंडित बुलाकर जबरन रचाया विवाह, एक साल बाद पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म

Morena बंधक बनाने और मारपीट के बाद आरोपी शिवराज तोमर ने जबरन एक पंडित को मौके पर बुलाया और दबाव बनाकर नाबालिग लड़की के साथ शादी की रस्में पूरी करवा लीं। इस वारदात के बाद पीड़िता को उसी घर में बंधक बनाकर रखा गया, जहां आरोपी ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। बाद में किसी तरह पुलिस की मदद से पीड़िता की मां उसे और बेटी को छुड़ाकर वापस दिल्ली अपने घर संगम विहार ले जाने में सफल रही। इस भयानक हादसे के करीब एक साल बाद पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया।

दिल्ली से ट्रांसफर हुई जीरो एफआईआर, अंबाह पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Morena बच्ची के जन्म के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने दिल्ली के संगम विहार थाने पहुंचकर आरोपी शिवराज तोमर, उसकी मां सूरज देवी और पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई। चूंकि मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का था, इसलिए दिल्ली पुलिस ने तुरंत ‘जीरो पर एफआईआर’ दर्ज कर केस डायरी अंबाह थाने को भेज दी।

अंबाह के एसडीओपी प्रशांत भदौरिया ने बताया कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट और दुष्कर्म जैसी कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढे: बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में बड़ा प्रशासनिक घोटाला: बिना हाजिरी 35 सालों में बंट गया 275 करोड़ का वेतन, RTI से खुलासा

You missed