JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर के सौजन्य से रविवार को एक भव्य धार्मिक व प्राकृतिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष गगन रूस्तगी तथा महासचिव ललित डाँगा की अगुवाई में 105 सदस्यों के दल ने इस आध्यात्मिक यात्रा में भाग लिया। भक्ति भाव और उत्साह से भरपूर यह संपूर्ण यात्रा अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

प्राचीन दलमा शिव गुफा में पूजन और ताली कीर्तन

Jamshedpur यात्रा की शुरुआत दलमा स्थित ऐतिहासिक प्राचीन शिव गुफा के दर्शन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक, विशेष पूजन और महाआरती संपन्न की। इसके पश्चात परिसर में आयोजित ताली कीर्तन से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया। गुफा में पूजन के बाद सभी भक्तों ने शीर्ष शिखर पर स्थित संकटमोचन बजरंगबली और दलमा माई के चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वनभोज का आनंद और प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन

Jamshedpur धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत सभी सदस्यों ने दलमा रिसॉर्ट में आयोजित वनभोज (पिकनिक) का भरपूर आनंद लिया। वापसी के सफर के दौरान श्रद्धालुओं ने जंगल के सुंदर मार्गों से गुजरते हुए ऐतिहासिक सिंह गुफा और मनमोहक हाथी झरना का अवलोकन किया। प्राकृतिक दृश्यों ने सभी यात्रियों को खूब आकर्षित किया।

मकुलकोचा और चांडिल डैम में नौका विहार

Jamshedpur भ्रमण के अगले चरण में दल मकुलकोचा पहुंचा, जहां सदस्यों ने हिरण पार्क, बटरफ्लाई पार्क और सुंदर मड हाउस की खूबसूरती को निहारा। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सभी श्रद्धालु प्रसिद्ध चांडिल डैम पहुंचे और वहां नौका विहार (बोटिंग) का लुत्फ उठाया। भक्ति, प्राकृतिक सौंदर्य और आपसी तालमेल के इस अनोखे संगम ने सभी प्रतिभागियों के लिए इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।

ये भी पढ़े: एक क्लिक पर मिलेंगी डाक सेवाएं, आधुनिक तकनीक संग नए युग में भारतीय डाक: ज्योतिरादित्य सिंधिया