SasaramSasaram
Spread the love

रिपोर्टर: अविनाश श्रीवास्‍तव

Sasaram Farmer Murder Case : बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती तौर पर ग्रामीणों के बीच यह चर्चा थी कि रात में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से किसान की जान गई है, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका है। पुलिस ने मृतक महेंद्र नट के शव को एक खेत से बरामद कर मामले की गहराई से तफ्तीश शुरू कर दी है।

— खुशबू कुमारी (मृतक की पुत्री) —

Sasaram Farmer Murder Case ठनका गिरने की अफवाह, शरीर पर नहीं मिले झुलसने के निशान

घटना के बाद शुरुआत में पूरे गांव में यह बात फैली कि महेंद्र नट की मौत रात में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, जैसे ही संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दृश्य कुछ और ही बयां कर रहा था। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर वज्रपात या बिजली से झुलसने का कोई भी निशान नहीं पाया गया। शव की संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए पुलिस अब इसे सीधे तौर पर हत्या के एंगल से जोड़कर देख रही है।

Sasaram Farmer Murder Case जमीन विवाद में हत्या का आरोप, बेटी ने पड़ोसी पर मढ़ा दोष

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। महेंद्र नट की पुत्री खुशबू कुमारी ने सीधे तौर पर पड़ोस के ही रहने वाले प्रमोद यादव और कुछ अन्य ग्रामीणों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। खुशबू का कहना है कि उनके पिता का आरोपियों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में पहले भी हिंसक झड़पें हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को भी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते महेंद्र की जान ली गई है।

Sasaram Farmer Murder Case बिक्रमगंज एसडीपीओ ने संभाली कमान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वारदात की गंभीरता को देखते हुए बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खुद पूरे मामले की कमान संभालते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ कर अहम जानकारियां जुटाईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़े: Excise Department Raid Gwalior: ग्वालियर में अवैध शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग ने नष्ट किया 4.20 लाख का गुड़ लहान