GwaliorGwalior
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Excise Department Raid Gwalior : ग्वालियर में अवैध शराब के विनिर्माण और व्यापार के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेश और आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन में विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सहायक आबकारी आयुक्त श्री राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भितरवार क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध मदिरा और उसे बनाने की सामग्री जब्त की गई है।

Excise Department Raid Gwalior मुखबिर की सूचना पर भितरवार के कई गांवों में दबिश

आबकारी विभाग को मुखबिर के जरिए भितरवार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने की पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही आबकारी बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए चकमियापुर, गोहिंदा, गोलपुरा और साकनी जैसे विभिन्न गांवों में अलग-अलग स्थानों पर अचानक छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Excise Department Raid Gwalior भारी मात्रा में गुड़ लहान और हाथ भट्टी मदिरा जब्त

इस सघन तलाशी अभियान के दौरान टीम ने मौके से 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की। इसके साथ ही, शराब बनाने के लिए छिपाकर रखे गए 17 नीले प्लास्टिक के ड्रमों और 1 बड़ी प्लास्टिक की टंकी से लगभग 3900 किलोग्राम गुड़ लहान जब्त किया गया। आबकारी टीम ने शराब तैयार करने वाली दो स्टील की भट्टियों को भी अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों ने नियमानुसार गुड़ लहान का सैंपल लेकर शेष बची सामग्री को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया। जब्त की गई कुल सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

Excise Department Raid Gwalior आरोपियों पर केस दर्ज, आबकारी टीम की मुस्तैद कार्रवाई

इस अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व भितरवार वृत्त प्रभारी श्री सतेंद्र सिंह मीणा ने किया। इस सफल ऑपरेशन में आबकारी उप निरीक्षक श्री हरेंद्र सिंह मावई सहित आरक्षक राजेंद्र सिंह अहिरवार, रवि बघेल, राजेंद्र जोनवर, भरत जाटव, मनोज यादव, राहुल त्यागी, चेतन जयंत, निधि पंत, राधा चौहान एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े: Shani Pradosh Vrat: शनिवार को रखा जाएगा शनि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व