Northern Railway Players:एशियन गेम्स 2026 में उत्तर रेलवे से जुड़े खिलाड़ियों ने भारतीय दल के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर रेलवे के कुल 14 खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया। इनमें से खिलाड़ियों ने मिलकर 10 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 11 पदक भारत की झोली में डाले। वहीं, तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में भारत की ओर से हिस्सा लिया।
कुश्ती और कबड्डी में शानदार प्रदर्शन
Northern Railway Players:उत्तर रेलवे के अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
कबड्डी में पूजा ने भारतीय महिला टीम और आशु मलिक ने पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों की टीमों ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
हॉकी टीमों में भी दिखा उत्तर रेलवे का योगदान
Northern Railway Players:भारतीय हॉकी टीम की सफलता में भी उत्तर रेलवे के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। यशदीप सिवाच भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे, जिसने स्वर्ण पदक जीता।
महिला हॉकी टीम में उत्तर रेलवे की नेहा, इशिका, शिल्पी डबास और साक्षी राणा शामिल रहीं। भारतीय महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।
बॉक्सिंग में प्रिया ने जीता ब्रॉन्ज
Northern Railway Players:बॉक्सिंग में उत्तर रेलवे की प्रिया ने 60 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उनके पदक ने एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या में एक और इजाफा किया।
क्रिकेट में भी उत्तर रेलवे की खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
Northern Railway Players:महिला क्रिकेट में रेणुका ठाकुर और प्रतिका रावल भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों की भागीदारी ने उत्तर रेलवे के खेल योगदान को और मजबूत किया।
साइकलिंग और शूटिंग में भी प्रतिनिधित्व
Northern Railway Players:उत्तर रेलवे के जेमश कीथेलाक्रम और विश्वजीत सिंह ने साइकलिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, अनीश शूटिंग स्पर्धा में भारतीय दल का हिस्सा रहे।
इस तरह उत्तर रेलवे के 14 खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय खेल दल में अपनी महत्वपूर्ण मौजूदगी दर्ज कराई।
उत्तर रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि
Northern Railway Players:एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को उत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (NRSA) के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ियों की सफलता रेलवे में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, NRSA के अध्यक्ष, PCSTE/NR और NRSA के मानद महासचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ उनके कोच, सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने देश और उत्तर रेलवे का नाम रोशन करने के लिए सभी की सराहना की।
read this:- समाज सेवा की मिसाल: जोड़ी राइडर और JH 05 टीम ने वृद्धाश्रम पहुँचकर 35 बुजुर्गों में बाँटा राशन

