JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : बाइकर्स ग्रुप ‘जोड़ी राइडर’ और ‘JH 05’ की पूरी टीम ने 4 अक्टूबर को सरायकेला स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस नेक पहल के तहत बाइक राइडर्स की टीम ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी जरूरतों का सामान सौंपा।

एडमिन दंपति की पहल से शुरू हुआ सेवा का संकल्प

Jamshedpur इस सामाजिक पहल का विचार ग्रुप के एडमिन पिंकी पाजी और निक्की भाभी की सोच से जन्मा। पिछले सप्ताह जब दोनों ने सरायकेला वृद्धाश्रम का दौरा किया, तब वहाँ रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की स्थिति को देखकर उनके मन में सहायता का विचार आया। इसके बाद उन्होंने पूरे ग्रुप के साथ मिलकर इस योजना को अमलीजामा पहनाया और सभी सदस्यों के सहयोग से इस सेवा कार्यक्रम को आयोजित किया।

बाइक राइड कर पहुँची टीम, 35 बुजुर्गों में वितरित की सामग्री

Jamshedpur वृद्धाश्रम में वर्तमान में लगभग 35 बुजुर्ग निवास कर रहे हैं। टीम के सभी सदस्य अपनी मोटरसाइकिलों से एक साथ सरायकेला पहुँचे। आश्रम पहुँचकर युवाओं ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना, उनसे बातचीत की और उनका परिचय लिया। इस दौरान टीम की ओर से राशन, खाने-पीने की वस्तुएँ और दैनिक जीवन में उपयोगी आवश्यक सामग्रियाँ वितरित की गईं।

बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान, टीम ने लिया भविष्य में भी सहयोग का संकल्प

Jamshedpur युवाओं को अपने बीच पाकर और उनकी आत्मीयता देखकर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। वहीं दूसरी ओर, इस निस्वार्थ सेवा कार्य से टीम के सभी सदस्यों को भी गहरे आत्मसंतोष की अनुभूति हुई। कार्यक्रम की सफलता के बाद जोड़ी राइडर और JH 05 टीम ने आने वाले समय में भी ऐसे जन-कल्याणकारी और सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया।

ये भी पढ़े: Delhi Heroin Smuggling Network:दिल्ली-लखनऊ ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 50 करोड़ की हेरोइन बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार