Benjamin Netanyahu on India Support : अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ती कूटनीतिक तल्खी के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के साथ अपने मजबूत रिश्तों की खुलकर वकालत की है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) के एक हालिया बयान पर पलटवार करते हुए नेतन्याहू ने भारत को इजरायल का बेहद भरोसेमंद और सबसे मजबूत समर्थक बताया। दरअसल, जेडी वेंस ने टिप्पणी की थी कि इजरायल को अपने “इकलौते शक्तिशाली मददगार” अमेरिका की आलोचना करने से बचना चाहिए, जिस पर असहमति जताते हुए नेतन्याहू ने भारत का उदाहरण पेश किया।
Benjamin Netanyahu on India Support “भारत जैसे देश हमारे साथ” – नेतन्याहू ने जेडी वेंस को याद दिलाया 140 करोड़ आबादी का समर्थन
फॉक्स न्यूज को दिए एक विशेष इंटरव्यू में बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी प्रशासन को आईना दिखाते हुए कहा कि इजरायल दुनिया में अकेला नहीं है और उसे भारत से “जबरदस्त” सहयोग मिल रहा है। जेडी वेंस के बयान का सीधे तौर पर विरोध करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “मैं जेडी वेंस का आदर करता हूँ और हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन मैं उनकी हर बात से सहमत नहीं हो सकता। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप हमारे बेहतरीन मित्र रहे हैं, लेकिन हमारे अन्य मित्र भी हैं।”
सिंहावलोकन करते हुए नेतन्याहू ने चुटीले अंदाज में कहा, “हमारे पास भारत जैसा देश भी मित्र के रूप में है, जहाँ 1.4 अरब (140 करोड़) लोग रहते हैं और सच तो यह है कि हमें वहाँ की जनता और सरकार से भरपूर समर्थन मिलता है। यहाँ तक कि मेरे सोशल मीडिया और फेसबुक पेज पर भी भारतीय प्रशंसकों की भारी मौजूदगी इसका प्रमाण है।”
Benjamin Netanyahu on India Support परदे के पीछे की कूटनीति: अंतरराष्ट्रीय मीडिया की आलोचना के बीच इजरायल की तकनीकी धमक
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखने वाली आलोचना के विपरीत, दुनिया के कई देशों के साथ इजरायल के रिश्ते बेहद मजबूत हैं। उन्होंने पर्दे के पीछे की कूटनीति का खुलासा करते हुए कहा, “कई वैश्विक नेता मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन करते हैं। वे कहते हैं कि सार्वजनिक ओपिनियन (जनमत) के कारण उनके सामने कुछ राजनीतिक मजबूरियाँ हो सकती हैं, लेकिन वे इजरायल का सम्मान करते हैं। वे हमसे सैन्य तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता साझा करने का अनुरोध करते हैं।”
नेतन्याहू ने याद दिलाया कि साइबर सुरक्षा और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के मामले में इजरायल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है, इसलिए दुनिया के देशों के साथ उसके संबंध वैसे नहीं हैं जैसे मीडिया में दिखाई देते हैं।
Benjamin Netanyahu on India Support अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने क्या कहा था, जिस पर छिड़ा विवाद?
यह पूरा विवाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस इंटरव्यू के बाद शुरू हुआ जो उन्होंने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिया था। वेंस ने इजरायली नेताओं द्वारा अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की आलोचना करने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर नाखुशी जताने की खबरों पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
वेंस ने इजरायल को नसीहत देते हुए कहा था, “अगर मैं इजरायली कैबिनेट में होता, तो दुनिया में बचे अपने एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी (अमेरिका) पर उंगली नहीं उठाता।” इसके साथ ही उन्होंने इजरायल की दीर्घकालिक सुरक्षा रणनीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि केवल 90 लाख की आबादी वाला देश राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हर समस्या का हल सिर्फ सैन्य बल या युद्ध से नहीं निकाल सकता। वेंस के इसी ‘इकलौते सहयोगी’ वाले दावे को खारिज करने के लिए नेतन्याहू ने भारत के वैश्विक महत्व और दोस्ती का कार्ड खेला है।

